logo

नॉर्थ ईस्ट को 3,214 करोड़ के NH की बड़ी सौगात, असम की कनेक्टिविटी और कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

GADKARIASSAM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

नॉर्थ ईस्ट को 3,214 करोड़ के NH प्रोजेक्ट की बड़ी सौगात मिली है। इससे असम की कनेक्टिविटी और कारोबार को नई रफ्तार मिलने की संभावना है। 
इस बाबत,  मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोमवार को घोषणा की कि आज कुल 3,214 करोड़ रुपये के निवेश से चार नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स और दो मौजूदा हाईवे हिस्सों को अपग्रेड करने के काम की आधारशिला रखी जाएगी। गडकरी द्वारा शुरू की गई यह परियोजना असम के लिए विशेष महत्व रखती है। बेहतर सड़क संपर्क से असम की कनेक्टिविटी मणिपुर समेत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ और मजबूत होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और माल परिवहन को नई गति मिलेगी। राज्य के कृषि, चाय, पेट्रोलियम और अन्य औद्योगिक उत्पादों की आवाजाही आसान होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, बेहतर बुनियादी ढांचे से निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और असम को पूर्वोत्तर के प्रमुख आर्थिक प्रवेशद्वार के रूप में और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम
सोशल मीडिया पोस्ट में, संगमा ने इस पहल को राज्य के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। संगमा ने कल कहा, "यह दिन बहुत उत्साहजनक है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर समिट (नई शिलांग) में मेघालय के लिए 4 नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स और 2 मौजूदा नेशनल हाईवे को अपग्रेड करने के काम की आधारशिला रखेंगे। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी भी शामिल होंगे।" चार नए प्रोजेक्ट्स में NH-206 पर 7.76 किलोमीटर लंबा पिनुरसला बाईपास (अनुमानित लागत 564 करोड़ रुपये); NH-127B पर 31.5 किलोमीटर लंबा धुबरी-फूलबाड़ी ब्रिज-सेल्सेला रोड (737 करोड़ रुपये का निवेश); NH-206 पर 31.7 किलोमीटर लंबा सेल्सेला-गोएराग्रे रोड (अनुमानित लागत 504 करोड़ रुपये); और NH-217 पर 29 किलोमीटर लंबा तुरा बाईपास (951 करोड़ रुपये की लागत से विकसित) शामिल हैं।

मौजूदा हाईवे हिस्सों को भी अपग्रेड किया जाएगा

इसके अलावा, दो मौजूदा हाईवे हिस्सों को भी अपग्रेड किया जाएगा। शिलांग-डावकी रोड के 10.67 किलोमीटर हिस्से को 351 करोड़ रुपये की लागत से बेहतर बनाया जाएगा, जबकि जोवाई बाईपास के 5.44 किलोमीटर हिस्से को 106 करोड़ रुपये में अपग्रेड किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स से ज़िलों और राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मज़बूत होने, ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होने और पूरे मेघालय में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Tags - Northeast Assam Highway Connectivity Infrastructure