द फॉलोअप डेस्क
नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक शब्द ने सबको हैरान कर दिया है। भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी। इस दौरान पीएम ने कहा कि पार्टी में नितिन नबीन उनके बॉस हैं और वे खुद एक कार्यकर्ता हैं।
दरअसल बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के औपचारिक ऐलान का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "लोकतंत्र और बीजेपी की परंपरा देखिए, आज से नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं। मैं प्रधानमंत्री जरूर हूँ, लेकिन पार्टी के अनुशासन और व्यवस्था में वह मेरे अध्यक्ष हैं और मैं उनका एक समर्पित कार्यकर्ता।"
नितिन नबीन का चयन भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर गया है। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं और खास बात यह है कि वे इस पद को संभालने वाले अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। संगठन में उनकी ऊर्जा और कार्य की बेहतरी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।.jpeg)
इसके साथ ही, नितिन नबीन बिहार से निकलकर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के इस सर्वोच्च पद पर बैठने वाले पहले बिहारी नेता बन गए हैं। उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा में एक जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष तक पहुंच सकता है।