logo

इस पार्लियामेंट्री कमेटी में एक साथ नजर आएंगे निशिकांत दुबे, महुआ मोइत्रा, कंगना रनौत और जया बच्चन, पढ़िए क्या है वजह....

nishikant_dubey4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मामले की स्थायी समिति का नेतृत्व करेंगे। इस समिति में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कंगना रनौत, जया बच्चन और इलैयाराजा भी बतौर सदस्य शामिल हैं। इस समिति का गठन 2 दिन पहले संसद की 24 स्थायी समितियों (Parliamentary Standing Committees) के साथ हुआ। इसमें पार्टी लाइन से इतर कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी गई है। इन्हीं 24 समितियों में से एक है, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

साथ नजर आएंगे महुआ और निशिकांत
इस समिति में निशिकांत के साथ पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा भी बतौर सदस्य शामिल हैं। आपको बता दें, निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के बीच की नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। बावजूद इसके दोनों नेता इस समिति में साथ नजर आने वाले हैं।

महुआ और निशिकांत के साथ अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति में शामिल हैं। इस पैनल में प्रसिद्ध संगीतकार और राज्यसभा सांसद इलैयाराजा भी शामिल हैं। 

Tags - Nishikant Dubey Mahua Moitra Kangana Ranaut Jaya Bachchan parliamentary committee National News