logo

मुकेश सहनी के पिता के मर्डर में पड़ोसियों ने चौंकाने वाली बातें बताई

mukesh_sahani_father1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मर्डर मामले में पड़ोसियों ने चौंकाने वाली बातें बताई हैं। बता दें कि 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव दरभंगा में उनके घर से मिला है। धारदार हथियार से हमला कर जीतन सहनी की हत्या की गयी है। जीतन सहनी का शव सबसे पहले देखने वाले पड़ोसी ने कई बातों का खुलासा किया है। पवन सहनी नाम के पड़ोसी ने बताया है कि जीतन सहनी ने बीती रात किसी से फूल मंगवाये थे। रात के 11 बजे उनसे कई लोगों ने बात की थी।  

पवन सहनी ने पुलिस को बताया, 'जब मंगलवार की सुबह वो वो व्यक्ति फूल लेकर पहुंचा और उन्हें आवाज लगाई तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने घर के पीछे जाकर जब आवाज लगाई तो पिछले हिस्से का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का दरवाजा भी खुला था। सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे।' ये सब पता चलने के बाद पवन सहनी घर के अंदर गये। बकौल पवन सहनी, जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो जीतन सहनी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उनके पेट पर जख्म के गहरे निशान थे। पेट की आंतें बाहर निकल आयी थीं। इसके बाद पुलिस को इस मर्डर की सूचना दी गई।'


पवन ने आगे जानकारी दी है कि घर के अंदर रखा हुआ अलमीरा बिखरा पड़ा हुआ है और उससे क्या चीजें गायब हुई हैं, इन सबकी जांच की जानी चाहिये। बताया कि घर का पीछे का दरवाजा भी टूटा हुआ मिला है। ये भी सवाल पैदा करने वाली बात है। वहीं, पुलिस इस बात को समझने की कोशिश कर रही है कि चोरी के लिए हत्या की गई है या फिर कोई दूसरा कारण हो सकता है। बता दें कि दरभंगा, विरौल के पैतृक घर में जीतन सहनी अकेले ही रहते थे। एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि जीतन सहनी की किसी से लड़ाई लड़ाई वगैरह नहीं होती थी।

इधर, इस मर्डर केस की जांच के लिए दरभंगा एसपी ने एसआईटी का गठन किया है। दरभंगा के रुरल एसपी ने जानकारी दी है कि 3 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व वे खुद कर रहे हैं। वहीं, पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस उनसे भी कुछ पूछताछ करने वाली है।  

Tags - Mukesh SahniJitan SahnimurderBihar Crime News