logo

NEET री-एग्जाम 21 जून को होगा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

लााू3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
री NEET-UG को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, NEET (UG) 2026 का री-एग्जाम 21 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा। पेपर रद्द होने के बाद लाखों छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

सरकार की मंजूरी के बाद जारी हुआ शेड्यूल

NTA की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद री-एग्जाम का शेड्यूल तय किया गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के पास अब तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का समय मिल गया है। एजेंसी जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी करेगी और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।

इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

पेपर रद्द होने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। ऐसे में NTA ने संकेत दिए हैं कि इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के अपडेट पर ही भरोसा करें।

 

Tags - neet nta exam education medical