logo

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद; मुठभेड़ जारी

chhatisgarh1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के छोटेडोंगर थानाक्षेत्र में अमदई घाटी स्थित लौह अयस्क खदान के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस विस्फोट में  सशस्त्र बल के 9वीं बटालिय़न के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए। मृतक कमलेश साहू छत्तीसगढ़ के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं, एक अन्य आरक्षक विनय कुमार गंभीर रूप घायल हो गए हैं। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बुधवार सुबह की है।


सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई जारी है
जानकारी के मुताबिक अमदई घाटी के पास सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने विस्फोट किया और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसे सशस्त्र बल के 9वीं बटालिय़न के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए। एक अन्य जवान गंभीर रूप से  घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवानों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा रही है।


2 दिसंबर को भी किया गया था हमला 
जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट को दौरान सीआरपीएफ 2 जवान और एक मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब जवान पीएलजीए सप्ताह के दौरान पोस्टर हटा रहे थे।