logo

शादियों में लड़की बनकर नाचने वाले 2 युवकों की हत्या, पुरुष पार्टनर्स से विवाह की जिद का खौफनाक अंजाम

murder11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुरुष पार्टनर्स से विवाह की जिद के खौफनाक अंजाम का एक मामला सामने आया है। मामला यूपी में मेरठ-बुलंदशहर का है। यहां बुलंदशहर हाइवे के पास दो युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवकों की पहचान दीपक और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों मृतक शादियों में लड़की बनकर नाचते थे। इनका अन्य दो लड़कों से समलैंगिक संबंध था। दीपक और मनोज अपने पार्टनर्स के साथ शादी करना चाहते थे लेकिन वो दोनों इसके लिए तैयार नहीं थे। इसलिए रास्ते से हटाने के लिए दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे
पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए बताया कि दीपक और मनोज शादियों में लड़की बनकर नाचते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अंकुश और नवीन से हुई थी। नंबर बदला गया और बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे प्यार हो गया। पुलिस ने बताया कि दीपक का अंकुश से संबंध था वहीं मनोज का संबंध नवीन से थे। दोनों अपने पुरुष पार्टनर्स के साथ शादी करना चाहते थे। इसी बीच अंकुश की शादी कही और तय हो गई। जिसका विरोध दीपक और मनोज दोनों करने लगे। पुलिस के मुताबिक मृतकों ने अपने पार्टनर्स का अश्लील वीडियो बना रखा था। जिसे वो लोग लगातार वायरल करने की धमकी दे रहे थे। दीपक का कहना था कि अगर अंकुश शादी करेगा तो वह उससे ही करेगा। इस बात को लेकर चारों में बहस हुए और इस दूसरे को जान से धमकी दे दी। जिसके बाद इनके बीच बातचीत बंद हो गया। लेकिन दीपक अंकुश पर बात करने का दबाव बनाने लगा और उसके घर भी जाने लगा। इसी से परेशान होकर अंकुश और नवीन ने उन्हें मारने का प्लान बनाया। 


गला दबाकर ली जान
मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को लगभग 6:00 बजे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक बाग में दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों युवकों की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। 
 

Tags - Crime newsUP newsMeerut news