logo

दूसरी शादी बचाने को पहली पत्नी का मर्डर, 8 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा; पुलिस ने यहां से पकड़ा

alwar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अलवर के भिवाड़ी में एक युवक ने दूसरी शादी बचाने के लिए पहली पत्नी और 4 साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बिहार के सीवान से पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी निशांत पांडे ने दूसरे शादी कर ली थी। जिसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी आकांक्षा को हो गई थी। इसे लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसके बाद एक दिन मौका पाकर निशांत ने पहली पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। 


2016 मे हुई थी निशांत और आकांक्षा की शादी
पुलिस ने मामला का खुलासा करते हुए कहा कि आकांक्षा और निशांत की मुलाकात सोशल मीडिया पर साल 2012 में हुई थी। धीरे-धीरे प्यार हुआ और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच मन मुटाव होने लगा। आए दिन झगड़े होने लगा। हाल ही में निशांत अपने परिवार को लेकर भिवाड़ी आ गया। इस दौरान निशांत गुड़गांव में एक कंपनी में काम करता था। इसी बीच निशांत पांडे ने बिहार के सीवान में ही किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात का पता उसकी पत्नी आकांक्षा को चल गया था।  इसी बात को लेकर दोनों  में झगड़ा होने लगा। 


हत्या कर फ्लैट बंद कर निकल गया आरोपी
पुलिस ने आगे बताया कि हत्या के दो दिन पहले भी निशांत और आकांक्षा के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर निशांत पांडे ने अपनी पत्नी और 4 वर्षीय बेटी नव्या की हत्या कर दी। निशांत ने अपनी मासूम बेटी की गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। अगले दिन सुबह तैयार हुआ ओर फ्लैट बंद कर बाहर चला गया। इस दौरान आकांक्षा की मां और बड़ी बहन ने उससे संपर्क की कोशिश की। लेकिन उससे बात नहीं हो पाई, तो उन्होंने निशांत को फोन किया।


बाथरूम में सड़ी गली अवस्था में मिला शव
जब आकांक्षा के परिजनों ने निशांत ने झूठ बोला और कहा कि आकांक्षा अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गई है। वो उसे ढूंढने के लिए हरिद्वार जा रहा है। इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं बताया। कई दिनों तक जब उसकी बड़ी बहन का संपर्क आकांक्षा से नहीं हुई तो वो उसके फ्लैट जा पहुंची। बहन को फ्लैट बाहर से बंद मिला। आकांक्षा की बड़ी ने इस बारे में आस पड़ोस में पूछने से पता चला कि फ्लैट कई दिनों से बंद है। इस पर तुरंत ही टपूकड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गेट खोला। इसके बाद आकांक्षा व नव्या का शव बाथरूम में सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को मामले की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने निशांत के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। पुलिस तकनीकी माध्यमों से निशांत तक पहुंचकर उसे सीवान से गिरफ्तार किया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Crime newsalwar newsrajasthan news