द फॉलोअप डेस्क
बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को अब भारी पड़ गया है। मुजफ्फरपुर की अदालत ने गिरधारी लाल साहू पर कड़ा संज्ञान लिया है। दरअसल मंत्री रेखा आर्या के पति का एक आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अविवाहित कार्यकर्ता को कहते दिखाई दे रहे हैं कि लड़कियों की कोई कमी नहीं है और बिहार में तो 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं। 
इस वायरल बयान के बाद मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुजफ्फरपुर की अदालत ने इस मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। और उनसे जवाब दाखिल करने को कहा है। इस पर अगली सुनवाई 26 फरवरी को रखी गई है। .jpg)
पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में बिहार की लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। वायरल वीडियो में मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को कह रहे हैं कि लड़कियों की कोई कमी नहीं है और बिहार में तो 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं। इस वीडियो के बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया, वहीं मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दायर किया गया। 
इसके बाद एडीजे प्रथम की कोर्ट ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गिरधारी लाल साहू को नोटिस भेजकर जवाब माँगा है। यह शिकायत वकील सुधीर कुमार ओझा द्वारा दाखिल की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि इस बयान से न केवल बिहार की बेटियों का अपमान हुआ है, बल्कि इससे महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंची है और राज्य की छवि भी प्रभावित हुई है।