logo

नैनीताल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत; 3 घायल

nanital.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नैनीताल के बेतालघाट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरी। खबर लिखने तक घटना में 8 लोगों की मौत की हुई है। वहीं 3 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा और खाई गहरी होने की वजह से रेस्क्यू करने में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका।


अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन करीब 9 लोग देर रात काम खत्म करने के बाद घर वापस जाने के लिए एक मैक्स बुक की। इन लोगों को इस गाड़ी से रामनगर से होते हुए चंपावत जिले के टनकपुर इलाके में जाना था। टनकपुर नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 10 बजे बस्कोट गांव के राजेन्द्र कुमार जो गाड़ी चला रहे थे। उनका नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


गाड़ी के सवार अधिकांश लोग नेपाल से थे
SHO ने घटना को लेकर बताया कि घटना नैनीताल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर हुई। मृतक बेतालघाट के ऊंचाकोट गांव में काम करते थे। ये लोग जल जीवन मिशन के एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। इनमें से अधिकांश लोग नेपाल के रहने वाले थे।  मृतकों के नाम विशराम चौधरी, धीरज, अन्तराम चौधरी, विनोद चौधरी, उदय राम चौधरी, तिलक चौधरी, गोपाल बसनियत और राजेन्द्र कुमार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में शांति चौधरी, छोटू चौधरी, और प्रेम बहादुर घायल हुए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - NanitalNanital newsAccident