द फॉलोअप डेस्क:
केरल के वायनाड स्थित कल्लाडी में भीषण भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के बीच पूरी पहाड़ी फिसलकर सड़क पर आ गई। पानी के सैलाब के साथ कीचड़ और मलबा बहकर दुकानों और मकानों को तहस-नहस करता चला गया। तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि सैकड़ों टन वजनी वाहन माचिस की डिबिया की तरह सैलाब में बह गये। वीडियो में लोगों को भागते हुए भी देखा जा सकता है। भूस्खलन की घटना कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास उस जगह हुई, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलो को जोड़ने वाली टलन परियोजना का काम चल रहा था।
CCTv footage of Terrifying Moment of #Landslide near Meenakshi Bridge at #Kalladi , where work on a tunnel road project connecting #Malappuram and #Wayanad districts was going on.
— Surya Reddy (@jsuryareddy) July 7, 2026
According to #Kerala CM one died, 7 injured, another 7 missing. https://t.co/o4TlS0E48m pic.twitter.com/tjBjPPuWsw
भूस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत और 7 लापता
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के मुताबिक भूस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। 7 लोग लापता बताए जा रहा हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। फिलहाल, यह रास्ता बुरी तरह ब्लॉक हो चुका है। राहत और बचाव का काम जारी है। सीएम कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर बनाए हुये हैं।

केरल में बीते कई दिनों से भारी भूस्खलन
गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अभी बारिश जारी रखने की चेतावनी जारी की है। शहरों में जलजमाव की स्थिति है। गौरतलब है कि केरल पहाड़ी इलाकों से भरा हुआ है और यहां अक्सर लैंडस्लाइड की घटनायें होती है। कुछ साल पहले एक पूरी पहाड़ी दरककर गांव में आ गई थी। पूरा गांव तहस-नहस हो गया था। उस इलाके का पूरा भूगोल बदल गया था।