logo

मैतेई समुदाय के 2 बंधकों की रिहाई के लिए मणिपुर सरकार ने छोड़े 11 कुकी उग्रवादी 

news03.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क  

मैतेई समुदाय के 2 युवकों को कुकी समुदाय के उग्रवादियों ने 6 दिन पहले बंधक बना लिया था। इनकी रिहाई के लिए मणिपुर सरकार को 11 कुकी उग्रवादियों को छोड़ना पड़ा। ये सभी विचाराधीन कैदी थे। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह से सहमति मिलने के बाद जेल अधिकारियों ने कुकी उग्रावदियों के साथ वार्ता की। हालांकि इस वार्ता और इसके बाद 11 कुकी उग्रवादियों की रिहाई की सोशल मीडिया औऱ अन्य मंच से आलोचना भी हो रही है। बता दें कि बंधक बनाये गये दोनों युवकों का उस समय अगवा किया गया था, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे।  खबर लिखे जाने तक मैतेई समुदाय के दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को मैतेई समुदाय के 3 युवक गायब हो गए थे। बाद में काफी तलाशी के बाद एक युवक पुलिस को मिल गया था। जबकि दो युवकों की तलाश की जा रही थी। बाद में पता चला कि दोनों युवकों को कुकी समुदाय के उग्रवादियों ने बंधक बना लिया है और अपने ठिकाने पर ले गए हैं। मामला सामने आया तो पुलिस अलर्ट हुई और कुकी समुदाय के उग्रवादियों के साथ एक वार्ता की गयी। इसमें दोनों युवकों के बदले 11 कैदियों की रिहाई का फैसला लिया गया। 


 

Tags - Manipur  government Kuki militants hostages Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand