logo

पत्नी का कटा सिर डिग्गी में रखकर गांव में बाइक से घूमता रहा शख्स, छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड

CHGAH01.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हत्या का आरोपी पति पत्नी का कटा सिर डिग्गी में रखकर गांव में बाइक से घूमता रहा। ये खौफनाक मामला ज़िले से लगभग 15 किलोमीटर दूर, बुंदेली गांव में देखने को मिला। मिली खबरों में  बताया गया है कि बुधवार शाम को एक 30 साल के सालिक राम यादव ने मामूली विवाद में  पत्नी के शरीर से सिर काट दिया और उसे एक बोरे में डाल दिया। इसके बाद वह बोरा लेकर गांव के बीचों-बीच गया, जहां उसने बोरे से सिर बाहर निकाला, उसे बालों से पकड़कर उठाया और वहां मौजूद लोगों को डराया-धमकाया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस खौफनाक घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

हिरासत में लिया गया आऱोपी पति 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सालिक राम यादव अपनी पत्नी का सिर लेकर घूमते हुए कुछ देर के लिए गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास रुका। सालिक इसी पोल्ट्री फार्म में काम करता था और अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले  लिया है और मामले की जांच कर रही है।   कोरबा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम को गांव में भेजा गया है। कुछ शुरुआती जानकारी सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस टीम की जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।


 

Tags -  Wife  Severed Head Chhattisgarh murder Nationa। News Nationa। News Updatehusband