logo

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से घायल 

telangana2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तेलंगाना से सड़क हादसे का एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां रंगारेड्डी जिले में सोमवार को बजरी से भरा एक ट्रक और आरटीसी की बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बजरी बस पर गिर गई, जिससे हादसे में 20 लोगों की दबकर मौत हो गई, वहीं इस घटना में कई लोग गंभीर रूप घायल हो गए। मृतकों में 10 पुरुष, 9 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।
पुलिस ने जानकारी दी है कि यह घटना रंगारेड्डी जिलेचेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हुई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी के इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरटीसी बस तंदूर से सवारियों को लेकर हैदराबाद जा रही थी। इस बस में 70 यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर छात्र और कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि छात्र हैदराबाद के कई कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण, यह घटना उस समय हुई, जब वे अपने घर लौट रहे थे। वहीं घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। अब तक पुलिस ने बस कंडक्टर राधा समेत 15 यात्रियों को बचा लिया है। 
 

Tags - national news national kahabr national latest news road accident news telangana news telangana khabar telangana road accident news