logo

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर के टक्कर से स्कॉर्पियो में लगी आग; 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बाड़मेर.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आई है, जहां ट्रेलर और स्कार्पियो की भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना बाड़मेर के सिणधरी थाना इलाके में देर रात करीब 2:30 बजे हुआ है।
इस हादसे में ट्रेलर और स्कार्पियो की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद इस टक्कर से स्कार्पियो में आग लग गई, इस घटना में स्कार्पियो में बैठे चार दोस्तों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं यह एक युवक गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया है। 
बताया जा रहा है कि पांचो दोस्त किसी काम से स्कार्पियो से निकले थे। और घर वापस लौट रहे थे, वे महज अपने घर से 30 किलोमीटर की दुरी पर थे। उसी समय यह घटना हो गई। घटना का शिकार हुए सभी युवकों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मोहन सिंह, शंभू सिंह, पंचाराम देवासी और प्रकाश के रूप में हुई है। 
बता दें कि बीते दिन रविवार को भी जैसलमेर में चलती बस में आग लग गई थी, जिससे इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी। और आज की इस घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 
 

Tags - national news national khabar national update national trending news rajasthan news rajasthan khabar rajasthan update