logo

रायगढ़ में भारी बारिश के कारण HPCL प्लांट में आई बाढ़, पातालगंगा नदी में बहे 3,000 LPG सिलेंडर; देखें VIDEO

रायगढ़ में भारी बारिश के कारण HPCL प्लांट में आई बाढ़, पातालगंगा नदी में बहे 3,000 LPG सिलेंडर; देखें VIDEO

महाराष्ट्र
रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के चलते पातालगंगा स्थित HPCL के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भारी जलभराव हो गया। पानी के तेज बहाव में भरे और खाली मिलाकर करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में समा गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदी में बहकर आए सिलेंडरों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। पूरा वीडियो नीचे दिए गए पोस्ट में क्लिक कर के देख सकते है।


भारी बारिश से बहे HPCL प्लांट के LPG सिलेंडर
यह घटना एमआईडीसी चावणे पनवेल तालुका स्थित प्लॉट नंबर ई-1/7 पर बने HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में घटी। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में सिलेंडर बह जाने से यह घटना हुई। रायगढ़ जिले के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से आग्रह किया कि वे नदी में बहकर आए किसी भी सिलेंडर को न उठाएं और न ही घर ले जाएं। कलेक्टर ने कहा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नदी में बहकर आए सिलेंडरों में गैस है या वे सुरक्षित स्थिति में हैं। जिज्ञासावश या उपयोग के लिए उन्हें उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे कोई जोखिम न लें और यदि उन्हें नदी में या उसके आसपास कोई एलपीजी सिलेंडर दिखाई दे, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
 

 

Tags - Maharashtra Raigad HPCL LPG Cylinders Flood News