logo

गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिरा युवक, साथियों ने मशक्कत से निकाला; अस्पताल में मौत 

Screenshot_2026-08-24_144009.jpg

महाराष्ट्र 
लखीमपुर खीरी निवासी 25 वर्षीय दानिश की महाराष्ट्र स्थित एक गुड़ प्लांट में काम करते समय हुई भीषण दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गुड़ बनाते समय वह अचानक खौलती हुई गुड़ की कढ़ाई में गिर गया। इस घटना के वीडियो नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते है।   


घटना की पूरी जानकारी 
दानिश लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गुड़ प्लांट में काम के दौरान वह अचानक खौलती गुड़ की बड़ी कढ़ाई में जा गिरा। करीब एक मिनट तक वह कढ़ाई में तड़पता रहा और दर्द से चीखते हुए “बचाओ, अरे भैया बचाओ” की गुहार लगाता रहा। उसकी चीख सुनकर प्लांट में मौजूद साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कढ़ाई से बाहर निकाला। हादसे में दानिश गंभीर रूप से झुलस गया था। साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद घटना को देखें 
पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें युवक के तड़पने और कर्मचारियों के बचाव की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा की कमी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रहा है।

 

Tags - Maharashtra News Jaggery Plant Accident Industrial Accident Lakhimpur Kheri Accident News