logo

लोकसभा चुनाव : बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी की पहली लिस्ट, 16 उम्मीदवारों में 7 मुस्लिम प्रत्याशी 

mayawati22.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शामिल 16 उम्मीदवारों में 7 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। पार्टी ने इस बार मुस्लिम बाहुल्य रामपुर सीट पर नया प्रत्याशी खड़ा है। इस सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती ने जीशान खान को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि रामपुर में प्रथम चरण में ही चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। वहीं, यहां बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है। 


किसे कहां से टिकट मिला

जारी लिस्ट के अनुसार पार्टी ने मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को टिकट दिया है। इसी तरह बिजनौर से विजेंन्द्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह और मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी के नाम पर मायावती ने मुहर लगा दी है। सम्भल से शौकत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया गया है। 


यहां होगा दिलचस्प मुकाबला 
बसपा के टिकट पर मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्ध नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर से गिरीश चंद्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। इसी तरह  कैराना से श्रीपाल राणा, सहारनपुर से माजिद अली के नाम पर मायावती की मंजूरी मिल चुकी है। सहारनपुर से कांग्रेस ने इमरान मसूद को टिकट दिया है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।  

Tags - BSPMayawatielectioncandidatelist