logo

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़े तो छोड़ी पुलिस की नौकरी, अब मुश्किल में UP की रिवॉल्वर रानी

rebol.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उस लड़की को तो आप जानते ही होंगे जिनका बंदूक लहराते हुए एक रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। नाम है प्रियंका मिश्रा उर्फ रिवाल्वर रानी। प्रियंका को पापा की जगह पर पुलिस में नौकरी मिली थी। एक दिन इस लेडी कॉन्स्टेबल ने जोश-जोश में इंस्टा पर रील बना दिया। हाथ में रिवॉल्वर लेकर उनका एक रील तो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इस रील पर पुलिस की नजर पर गई। विभाग के आला अफसरों ने जब रील देखा तो नाराज हो गये। फिर क्या था? प्रियंका के ऊपर विभागीय कार्रवाई हुई। प्रियंका को यह अच्छा नहीं लगा इसलिए उसने इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन बाहर रहीं, फिर दोबारा नौकरी करने की योजना बनाई। लेकिन, 48 घंटे में ही फिर नौकरी चली गई। 


दोबारा नौकरी के लिए किया था आवेदन
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की दोबारा बहाली को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो गए।  इस मामले की गोपनीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला सिपाही की नौकरी बहाली में किस-किस ने मदद की और बाबू ने क्यों महिला सिपाही के लिए अपनी नौकरी पर खतरा लिया, अब इसकी जांच की जाएगी। आगरा पुलिस में सिपाही प्रियंका मिश्रा की नौकरी ज्वॉइनिंग के 2 दिन बाद ही चली गई, जिसके बाद तथ्य छुपाकर उसकी मदद करने वाले क्लर्क को भी निलंबित कर दिया गया। इसके बाद अब पुलिस विभाग ने इस बात की गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर महिला सिपाही की नौकरी बहाली में किसने मदद की थी। एसीपी जांच में क्या तथ्य दिए गए थे। उन सभी की भूमिका की जांच की जाएगी। 


दो दिन में गई नौकरी

बाबू ने तथ्यों को छुपाकर बिना मुख्यालय की स्वीकृति के उसकी बहाली के आदेश करा लिए थे। नौकरी बहाली का आदेश मिलने के बाद प्रियंका ने नौकरी ज्वाइन भी कर ली थी लेकिन, 2 दिन में ही पूरा मामला खुल गया और पुलिस आयुक्त को इसकी खबर लग गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रियंका की नौकरी निरस्त करने के आदेश दिए और आरोपी बाबू को भी निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N