logo

असम ने लॉन्च की बांस से बनी साइकिल, हिमंता सरकार ने स्वीकृत किया 15 करोड़ का प्रोजेक्ट

असम ने लॉन्च की बांस से बनी साइकिल, हिमंता सरकार ने स्वीकृत किया 15 करोड़ का प्रोजेक्ट

गुवाहाटी
Assam News: असम में बांस से बनी साइकिल (Bamboo Bicycle) लॉन्च की गई है। राज्य सरकार ने Bamboo Bicycle लॉन्च करके Bamboo-based Sustainable Transport को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया है। हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने इसके लिए 15 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। गुवाहाटी में आयोजित एक Event में मुख्यमंत्री सरमा की मौजूदगी में इन साइकिलों को औपचारिक रूप से Launch किया गया। पुणे की कंपनी Bamboo India Private Limited ने Bamboo Bicycle Manufacturing की यह नई पहल शुरू की है। इस प्रोजेक्ट से पहले साल में 50 से 100 लोगों को सीधे Employment मिलने की उम्मीद है। शुरुआती चरण में कंपनी हर महीने लगभग 1,000 साइकिलों की Production Capacity विकसित करने की योजना बना रही है।

बांस से टूथ ब्रश और कंघी भी बन रहे हैं 
इस पहल की सराहना करते हुए, सरमा ने शुक्रवार को कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर साइकिल बनाने में बांस के इस्तेमाल वाली इस नई योजना को देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि पुणे की यह कंपनी पहले से ही असम के बांस का इस्तेमाल करके टूथब्रश और कंघी जैसे कई उत्पाद बना रही है। कंपनी द्वारा असम के बांस का इस्तेमाल किए जाने को देखते हुए, राज्य सरकार ने कंपनी को राज्य में एक उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था। राज्य सरकार के निमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए, 'बैम्बू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' ने बांस से साइकिल बनाने का प्रस्ताव रखा।

फीडबैक लेने के लिए गुवाहाटी के विभिन्न पार्कों में प्रदर्शित किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने अब छायागांव स्थित बैम्बू पार्क में ऐसी साइकिलें बनाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि आज औपचारिक रूप से लॉन्च की गई बांस की साइकिलों को आम जनता से प्रतिक्रिया (फीडबैक) लेने के लिए गुवाहाटी के विभिन्न पार्कों में प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो राज्य सरकार भविष्य में बांस की साइकिल बनाने के काम में अपना सहयोग देगी।

Tags - Bamboo bicycle assam sustainable transport bamboo industry sustainable guwahati