logo

ओडिशा पहुंची कल्पना सोरेन, ननद अंजिल सोरेन के नामांकन में हुईं शामिल

kalpana_anjali.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू ओडिशा गई है। कल्पना ओडिशा अपनी ननद अंजनी सोरेन के लिए जनता से वोट मांगने गई है। बता दें कि ओडिशा मयूरभंज लोकसभा सीट से जेएमएम ने अंजनी सोरेन को मैदान में उतारा है। उन्हीं के नामांकन में शामिल होने के लिए कल्पना सोरेन वहां पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने अंजलि सोरेन के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। वहीं इस बाबत उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। 


कल्पना ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट
कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया से पोस्ट कर लिखा है कि आज ओडिशा के मयूरभंज में झामुमो से INDIA गठबंधन की उम्मीदवार दीदी अंजनी सोरेन जी के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल हुई। अंजनी दीदी को आगामी चुनावों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन और चुनावी सभा के संबोधन की तस्वीर भी साझा की है। गौरतलब है कि कल्पना सोरेन अब पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में उतर चुकी हैं। वह लगातार हेमंत सोरेन की आवाज बनकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही जेएमएम और इंडिया गठबंधन की बड़ी सभाओं में संबोधन भी कर रही है। 


ओडिशा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश कमेटी की अध्यक्ष है अंजलि सोरेन
गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने बताया कि कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा सीट से उम्मीदवार अंजनी सोरेन के लिए चुनावी सभा करने के लिए वो मयूरभंज गयी हैं। कल्पना सोरेन जनता से झामुमो और इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान करेंगी। बता दें कि अंजनी सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्री हैं और वह ओडिशा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश कमेटी की अध्यक्ष भी हैं। इस बार कांग्रेस के साथ मिलकर झामुमो में एक लोकसभा सीट और पांच विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहा है। इसमें से मयूरभंज (एसटी) लोकसभा सीट और सरसकना विधानसभा (एसटी) सीट से झामुमो ने अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।


 

Tags - kalpana sorenMayurbhanj Lok Sabha seatAnjani Sorenloksabha election 2024loksabha chunav 2024