logo

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना मुर्मू सोरेन

sonia_kalpana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ये तस्वीर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की है। जगह दिल्ली में सोनिया गांधी आवास है, जहां कल्पना सोरेन सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंची। मुलाकात के दौरान सोनिया और कल्पना के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं सोनिया गांधी से मिलने से पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता नजर आयेंगे। इसी रैली में हिस्सा लेने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन दिल्ली गई हैं। 

बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के मुलाकात के मायनों अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल दोनों का दर्द एक जैसा है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते कल्पना सोरेन राज्य की राजनीति से अलग ही रहतीं थीं, उसी तरह जब तक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ED ने नहीं की थी तब तक सुनीता केजरीवाल अपने घर को संभालने में लगी थी लेकिन, दोनों की गिरफ्तारी के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन और सुनीता केजरीवाल ने राजनीतिक जिम्मेवारी संभालने में देर नहीं की। एक तरफ ये दोनों महिलाएं अपने पति का हौसला बढ़ाते दिखीं तो दूसरी ओर पार्टी को भी एक जुट बनाए रखने को लेकर तत्पर दिखीं। 

कल महारैली में होंगी शामिल 

बता दें कि 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन की पत्नू कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल होंगी, इसलिए कल्पना दिल्ली गई हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को होनेवाली इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी राज्यों से विपक्षी दलों के नेताओं की उपस्थिति होगी लेकिन सबकी नजरें होंगी कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन उस मंच से जनता को क्या संदेश देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के पति ED की कार्रवाई की वजह से जेल में हैं और इन दो महिलाओं पर अपने परिवार के साथ साथ पार्टी की एकता और मजबूती बनाये रखने की जिम्मेवारी आ गई है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Kalpana sorensonia gandhi