logo

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड राज्य दिवस का आयोजन, शामिल हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर   

delhinews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन में झारखंड राज्य दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन में झारखंड से स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड प्रकृति के गर्भ में बसा और अपनी आदिवासी संस्कृति के लिए पहचाना जाने वाला प्रदेश है। यहां का सामाजिक परिवेश रहन-सहन, लोक संस्कृति अतुलनीय है।

झारखंड अपने खनिज संपदा और कला संस्कृति के लिए अलग पहचान रखता है

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पवेलियन की सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पवेलियन में लगे स्टॉलों में हुनर एवं कार्य प्रगति की सराहना की। कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भी इस मेले में अपने विकास को प्रदर्शित कर रहा है। झारखंड सरकार अब सभी रूप से सक्षम है। झारखंड प्रदेश अपनी खनिज संपदा और कला संस्कृति के लिए अलग पहचान रखता है। प्रदेश को अपने विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिला कर चलना होगा। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में झारखंड कई क्षेत्र में इतिहास रचेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N