logo

झारखंड में लगातार बारिश के कारण कांग्रेस प्रभारी के. राजू का रांची दौरा स्थगित

झारखंड में लगातार बारिश के कारण कांग्रेस प्रभारी के. राजू का रांची दौरा स्थगित

रांची: 
झारखंड में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू का शुक्रवार को प्रस्तावित रांची दौरा स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी सूचना में बताया गया कि के. राजू को आज हैदराबाद से रांची आना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उनका रांची आगमन स्थगित हो गया। पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, के. राजू के आगामी कार्यक्रम और रांची आगमन की नई तारीख की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि के. राजू 25 सितंबर को रांची पहुंचने वाले थे और 26 सितंबर को प्रस्तावित पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था।

 

Tags - Ranchi News K Raju Jharkhand Congress Flight Cancelled Jharkhand Rain