द फॉलोअप डेस्क
जेईई, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी की परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र अब आधार कार्ड में लिखे पते के आधार पर ही आवंटित किया जाएगा। अब परीक्षार्थी अपनी मर्जी से किसी भी राज्य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मांग सकेंगे। .jpeg)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों और अभिभावकों के नाम नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही छात्र अपने आधार कार्ड के पते में जरूरी बदलाव कर लें। आवेदन प्रक्रिया के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा।.jpg)
नोटिस में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय दाखिला परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शुरुआत जेईई मेन-2026 की जनवरी सत्र की परीक्षा से होगी। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधार कार्ड में कोई जरूरी बदलाव करना चाहते हैं, तो पहले कर लें।