logo

JEE Main में रांची के प्रियांश बने झारखंड टॉपर, देशभर में मिला ये रैंक

PIYANSH.png

द फॉलोअप डेस्क

JEE मेंस 2024 के रिजल्ट बुधवार को देर रात को जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में झारखंड से रांची के प्रियांश प्रांजल ने टॉप किया है। प्रियांश ने पूरे देश में 30वां रैंक हासिल किया है। बता दें कि देशभर से 56 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। प्रियांश फिलहाल जेवीएम श्यामली में पढ़ाई कर रहे हैं। वे रांची के मोरहाबादी निवासी हैं। टॉपर लिस्ट में अपना देख कर प्रियांश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खबर मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है।


माता पिता ने क्या कहा
प्रियांश के माता-पिता ने बताया कि वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उन्हें हमेशा भरोसा था कि प्रियांश का नाम टॉपर लिस्ट में आएगा। प्रियांश की मां ने बताया कि उनका बेटा लगातार पढ़ाई करता था। एडमिशन के समय से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया था। बताया कि प्रियांश को पढ़ाई में मजा आया और उसने इसे बोझ या तनाव के तौर पर नहीं लिया। प्रियांश के पिता अनुप कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी प्रियांश पर दबाव नहीं डाला कि उसे टॉप करना है। या फिर 10 घंटे पढ़ाई करनी है। प्रियांश के पिता अनुप कुमार सिन्हा सिविल कोर्ट कार्यालय अधीक्षक हैं और उनकी मां स्मिता सुपृथि एक गृहिणी हैं।


आईआईटी बॉम्बे में लेने चाहते हैं एडमिशन

प्रियांश ने जेईई मेन में अपनी सफलता का राज प्रैक्टिस को बताया। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल के प्रश्न हल करते थे। मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज भी हल करते थे। वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता थे और वीडियो गेम भी खेला करते थे। वह हर दिन कोचिंग और स्कूल की पढ़ाई का रिवीजन करते थे जिससे उन्हें मदद मिली। अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए प्रियांश ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन अगर मौका मिले तो उन्हें फिजिक्स और मैथ्स में आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।

Tags - JEE MAINSEDUCATION BEATRESULT OUT JEE MAINS FOLLOW UP