logo

जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद, 8 घंटे तक नहीं चलेगा मोबाइल; गृह मंत्रालय का आदेश

protest_jantar_mantar.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गृह मंत्रालय के आदेश पर मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई है। आदेश की कॉपी में लिखा है कि जंतर-मंतर के 1.5 किमी के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जाती हैं। इंटरनेट सेवा 23 जुलाई यानी आज शाम 4 बजे बंद की गई थी जो रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। गृहमंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, हिंसा और अव्यवस्था को रोकने  और किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। यहां 2जी, 3जी, 4जी और 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की गई है। गौरतलब है कि यहां  केवल मोबाइल इंटरनेट सेवा का जिक्र किया गया है, ब्रॉडबैंड या वाई-फाई सेवाओं का जिक्र नहीं किया गया है। 

गौरतलब है कि टेलीकम्युनिकेशन एक्ट-2023 और टेलीकम्युनिकेशंस (टेम्पररी सस्पेंशन ऑफ सर्विसेज) रूल्स-2024 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। आदेश की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है। 

Tags - Jantar MantarStudent ProtestHome MinistryProtest