logo

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला:  झारखंड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट का स्टाल बना खास आकर्षण 

delhi.jpeg

नई दिल्ली
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान हो रहा है। मेला में झारखंड पवेलियन लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। शनिवार के दिन भी यहां काफी भीड़ देखने को मिली। पवेलियन में आने वाले लोग एक ओर झारखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं वहीं, झारखंड के विभिन्न विभागों के स्टाल पर योजनाओ की जानकारियां ले रहे हैं। झारखंड पवेलियन में बनाये गए झारखंड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टाल की अलग से चर्चा हो रही है। 

अलग-अलग खनिजों का लाइव
मेले में झारखंड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट ने अलग-अलग खनिजों का लाइव डेमो रखा हुआ है। स्टाल में ग्रेफाइट, कोल, आयरन ओर, माइका, बॉक्साइट, क्यूनाइट आदि के डेमो रखे गये हैं। पवेलियन में आने वाले स्कूल के बच्चों में खनिजों के सैंपल में रूचि दिख रही है। उनको खनिजों के प्रकार, अन्वेषण और प्रसंस्करण की जानकारी दी जा रही है।

झारखंड में मिलता है देश का 40 फीसद खनिज  
मेले में सहायक निदेशक भूतत्त्व राकेश पन्ना ने बताया कि झारखंड देश की कुल खनिज सम्पदा का 40% खनिज का उत्पादन करता है। कोयला उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड देश में तीसरे पायदान पर है। बक्साइट में सातवें पायदान पर है। वर्तमान में विभाग आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर जोर दे रहा है। ब्लॉक का सर्वेक्षण ड्रोन कैमरे द्वारा किया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनो में झारखंड माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा लघु एवम वृहत्त खनिज ब्लॉक की नीलामी होगी।