द फॉलोअप डेस्क
इंदौर में सोमवार शाम करीब 5 बजे तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर करीब 70 साल पुराना विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे में कार सवार राधा देवी सिंगी (75) की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतका राधा देवी सिंगी डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की मां थीं। बताया जा रहा है कि वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद अपने परिवार के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान पेड़ उनकी कार पर जा गिरा। हादसे में उनका पोता प्रखर सिंगी (25) भी घायल हुआ है।

करीब डेढ़ घंटे तक कार में फंसी रहीं
पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राधा देवी काफी देर तक कार के अंदर फंसी रहीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने बैठक निरस्त कर अधिकारियों को मौके पर भेजा। इसके बाद राहत और बचाव का काम तेज किया गया।
Indore, Indore News, Indore Rain, Indore Accident, Tree Fall, Rain Accident, Central Jail Indore, Madhya Pradesh, Purnima Singhi, Radha Devi Singhi, Breaking News, Accident News
indore-rain-tree-falls-on-car-deputy-collector-mother-dies