द फॉलोअप डेस्क
इंडियन पोर्ट एसोसिएशन (IPA) ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। IPA के सीनियर अधिकारी सुशील कुमार सिंह और विकास नरवाले ने गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की और यह योगदान सौंपा। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह योगदान बाढ़ के संकट के दौरान असम की मदद करने की केंद्र सरकार की कोशिशों की दिशा में एक अहम कदम है।
