द फॉलोअप डेस्क
समयानुसार चुनाव नहीं कराए जाने और कई विवादस्पद परिस्थितियों के समाधान में असमर्थ रहने के कारण, शुक्रवार को इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन (IOA) ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) को भंग कर दिया। आईओए के प्रेसिडेंट ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए एक नई एडहॉक कमिटी का गठन किया। इस कमिटी के चेयरमैन के रूप में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक को नियुक्त किया गया है।
कमिटी के सदस्य
डॉ. पी. टी. उषा (प्रेसिडेंट, इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन) ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को भंग करते हुए निम्नलिखित एडहॉक कमिटी की घोषणा की है:
• चेयरमैन: डॉ. मधुकांत पाठक
• वाईस चेयरमैन: राजेश भंडारी
• सदस्य: डॉ. डी. पी. भट्ट
• सदस्य: शिवा थापा
• सदस्य: वीरेंद्र सिंह ठाकुर
यह कमिटी अब बॉक्सिंग फेडरेशन के सभी कार्यकलापों का आयोजन करेगी और समयानुसार चुनाव आयोजित कर नए कमिटी का गठन करेगी।