logo

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन गोलबंद, रामलीला मैदान से निकालेंगे मेगा रैली

aap2.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन में फिर से एक बार गोलबंदी देखी जा रही है। गठबंधन में शामिल दलों ने रामलीला मैदान से 31 मार्च को मेगा रैली निकालने की घोषणा की है। मेगा रैली के बारे में जानकारी देते हुए आप नेता गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि रैली में गठबंधन में शामिल दलों के अधिक से अधिक नेता शामिल होंगे। कहा कि हमारी पार्टी का जन्म भी रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ था, इसलिए मेगा रैली भी वहीं से निकाली जायेगी। 


क्या कहा आप नेता 

बता दें कि मेगा रैली को लेकर आज इंडिया गठबंधन की एक बैठक की गयी। इसमें आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में गुस्सा है। ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं है, बल्कि एक-एक करके पूरे विपक्ष का सफाया करना है।" कहा कि इसका विरोध करना जरूरी हो गया है। 

कांग्रेस ने दिया रैली को समर्थन 

कांग्रेस ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मेगा रैली का समर्थन सबसे पहले किया है। इस बाबत दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ''आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम भारत गठबंधन के साझेदारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।'' सिंह ने कहा कि जो नेता बीजेपी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं, उनको जांच एजेंसियों का सहारा लेकर फंसाया जा रहा है। देश तानाशाही के नये दौर में प्रवेश कर रहा है। इस पर लगाम लगाना जरूरी हो गया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - aap arvind kejriwalmega rallyramlila maidanindia alliance