logo

इंडिया गठबंधन : लोकासभा सीटों के लिए दिल्ली सहित इन 5 राज्य में कांग्रेस और आप में हुई डील

seat.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लोकसभा सीटों के बंटवारे पर इंडिया गठबंधन में शामिल आप के साथ कांग्रेस की 5 राज्यों में सहमति बन गयी है। मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली की 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चांदनी चौंक की सीट कांग्रेस के खाते में आयी है। इस सीट को लेकर लंबे समय समय से जिच कायम था। आप के नेता मुकुल वासनिक बताया कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कम से कम पांच राज्यों में सहमति बन गयी है। मुकुल के मुताबिक दिल्ली के अलावा हरियाणा, गोवा, चंडीगढ़ और पंजाब में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति बन गयी है। बता दें कि इससे दो दिन पहले सपा और आप के बीच यूपी में सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

किस राज्य में कितनी सीटें 

आप औऱ कांग्रेस की ओऱ से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दिल्ली में आप  चार औऱ कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी तरह गोवा की दोनों लोकसभा सीटों और चंडीगढ की इकलौती सीट पर भी कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। हरियाणा में नौ सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर आप अपना उम्मीदवार उतारेगी। गुजरात के लिए भी सीटों का बंटवारा हो गया है। यहां आप दो सीटों पर औऱ कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इसी प्रकार हरियाणा में 10 और गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं। गोवा में लोकसभा की एक सीट है।    

यूपी में इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस 

इंडिया गठबंधन शामिल सपा की ओर से कहा गया है कि यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए दोनों दलों के बीच सहमति बन गयी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली बातों का अब कोई मतलब नहीं है। अंत भला तो सब भला। कहा कि हमने सीटों के बंटवारे पर जारी टकराव को समाप्त कर दिया है। कहा कि कांग्रेस भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गयी है। कांग्रेस को सपा ने जो 17 सीटें दी हैं, उनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा की लोकसभा सीटें हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn