logo

प्रितिका हत्याकांड : गर्लफ्रेंड के हत्यारे अमित को घटनास्थल ले गई पुलिस, सीन री-क्रिएट किया

गर्लफ्रेंड के हत्यारे अमित को घटनास्थल ले गई पुलिस, सीन री-क्रिएट किया

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 21 वर्षीय प्रितिका महतो हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस और फॉरेंसिक की टीम हत्यारोपी बॉयफ्रेंड अमित कुमार महतो को लेकर टामना थानाक्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उस मेस में अमित को लेकर जाकर सीन-रीक्रिएशन किया, जहां कथित तौर पर प्रितिका की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने समझने का प्रयास किया कि अमित महतो ने अपनी गर्लफ्रेंड को किस तरह मारा होगा। मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य जुटाए। गौरतलब है कि अमित कुमार महतो ने अपनी प्रेमिका 21 वर्षीय प्रितिका की 12 सितंबर की रात को मार डाला और शव को पॉलिथीन बैग में डालकर बाइक से फेंकने जा रहा था।

 

चेक नाके पर पकड़ा गया था हत्यारोपी अमित
पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात को अमित, प्रितिका की लाश को बाइक पर लादकर ठिकाने लगाने जा रहा था, लेकिन तभी नाका चेकिंग के दौरान जवानों ने उसे रोक लिया। बाइक और पॉलिथीन बैग से रिसते खून ने अमित महतो की पोल खोल दी और इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ। हत्यारोपी 23 वर्षीय अमित कुमार महतो पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत हुरुमदा गांव का रहने वाला है, वहीं मृत युवती प्रितिका महतो बाघमुंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत बुदड़ा गांव की रहने वाली है। 

पुलिस को अमित की 9 दिनों की रिमांड मिली
पुलिस को अदालत से हत्यारोपी अमित महतो की 9 दिनों की रिमांड मिली है। पुलिस, अमित से पूछताछ के जरिए हत्याकांड की कड़िया जोड़ने में लगी है। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि जब अमित, प्रितिका से प्यार करता था और दोनों रिलेशनशिप में थे, तो हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया। पुलिस इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए अमित को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी, जहां सीन-री-क्रिएट किया गया। पुलिस, यह जानना चाहती है कि हत्या वास्तविकता में किस स्थान पर की गई। किन परिस्थितियों में हत्याकांड जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

शव को बाइक पर ले जाने के पीछे असली मंशा क्या थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों  का आरोपी के बयानों से मिलान किया जा रहा है। 
 

Tags - Pritika Murder CaseWest BengalPuruliaCrime News