logo

हाईवे पर पलटा बकरों से भरा ट्रक, मदद करने की जगह बकरे लूटकर भागे लोग; VIDEO

a630.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

हाईवे पर बकरों से भरा ट्रक पलट गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की मदद करने की जगह बकरों को लूटकर भागना चुना। घटना यूपी के कौशांबी स्थित कोखराज थानाक्षेत्र की है जहां टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में कई बकरों ने जान गंवा दी और जो बचे थे, उन्हें लोग लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि ये बकरे बकरीद में बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे। हाईवे पर संतुलन बिगड़ा और ट्रक पलट गया। कुछ बकरों की मौत हो गई और कुछ लूटकर ले जाए गए। 

 

पुलिस ने बाकी बचे बकरों को बगीचे में बंधवाया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। बाकी बचे बकरों को पास ही बगीचे में बंधवाया। बताया जाता है कि ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। आप वीडियो में देख सकते  हैं कि लोग कैसे पलटे हुए ट्रक से बकरे लूटकर ले जा रहे हैं। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कई यूजर्स ने स्थानीय लोगों के सिविक सेंस पर सवाल उठाया है। 

बकरों को बकरीद में बिक्री के लिए झारखंड ला रहे थे
जानकारी मिली है कि बकरों को लेकर ट्रक झारखंड आ रहा था। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन में विजय, गुड्डू, अशोक नाम के युवक सवार थे। ये सभी लोग फतेहपुर से पिकअप में बकरे लादकर बिक्री के लिए झारखंड ला रहे थे, तभी हादसा हो गया। पीड़ित परिवार के घर पर कोहराम मच गया है।  घटना में 30 वर्षीय अशोक की मौत हो गई है। घायलों की स्थिति चिंताजनक है। 

Tags - UPKaushambiTruck OverturnedGoat