logo

ब्वॉयफ्रेंड की खातिर बीच सड़क भिड़ गईं 2 लड़कियां, जमकर चली कुर्सियां; VIDEO वायरल

rod1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज-कल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों को चाय की टपरी पर लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई है। सिर्फ लड़ाई ही नहीं एक लड़की दूसरी वाली पर कुर्सियां फेंकती भी दिखाई दे रहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये झगड़ा एक व्यस्त सड़क पर हो रहा है। जिससे वहां मौजूद लोगों को भी काफी परेशान हो रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो के काफी मजे ले रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई एक बॉयफ्रेंड को लेकर हुई है। 


एक दूसरे पर फेंक रही थी कुर्सियां 
वीडियो के एकदम शुरू में देखा गया है कि एक लड़की कुर्सी उठाती है और दूसरी लड़की के ऊपर फेंकती है। वो वहां रखे टेबल और करेट को भी उठाकर फेंकने लगती है। जबकि दूसरी लड़की खुद को बचाने के लिए वहां से थोड़ा दूर हटती है। जिस लड़की को कुर्सी से मारा जा रहा है वह कह भी रही है कि मारना है तो मारो, पुलिस बुलाई जाएगी। बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Arhant Shelby नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे बाद में Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया।


लड़के के पीछे लड़ रही लड़कियां 
एक यूजर ने जो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'यूपी के गोरखपुर में नौका विहार के पास दो लड़कियों के बीच चाय की टपरी पर एक लड़के को लेकर कलेश हुआ।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा कि, 'कुछ ज्यादा ही गुस्सा आ गया।' एक अन्य ने लिखा, 'काफी बदल गया गोरखपुर। दिल्ली, नोएडा जैसे लड़कियां एक दूसरे से लड़ रही हैं, वो भी लड़के के पीछे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यार ये लड़कियां एक दूसरे से लड़ती हैं तो अच्छा नहीं लगता.' चौथे यूजर का कहना है, 'लड़कियां लड़कों जैसी होती जा रही हैं।' 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N