logo

ब्रेकअप से भड़का सनकी आशिक, गर्लफ्रेंड के घर पर फेंका केरोसिन बम; CCTV फुटेज में कैद वारदात

a1623.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एकतरफा इश्क में सनकी ने युवती के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें बाइक सवार 2 युवक घर पर पेट्रोल बम फेंकते नजर आ रहे हैं। हमले में घर का बरामदा धू-धूकर जल उठा। घरवालों ने वहां खड़ी स्कूटी को किसी तरह से जलने से बचाया। बताया जाता है कि आरोपी, युवती के शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला कोयंबटूर के थोंडामुथूर इलाके का है। इस मामले में चेन्नई के एक हिस्ट्रीशीटर  समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है। 

 

कोयंबटूर में कॉलेज में हुई थी दोस्ती
कोयंबटूर के थोंडामुथुर स्थित कलिकनाइकेनपालयम इलाके में सीबीसी गार्डन में रहने वाले सुंदरमूर्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी कोयंबटूर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। यहीं, कथित तौर पर उसकी जान-पहचान चेन्नई निवासी कार्तिक उर्फ मरियप्पन नाम के व्यक्ति से हो गई थी। दावा किया जा रहा है कि वक्त के साथ दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि, जब युवती ने कार्तिक उर्फ मरियप्पन से दूरी बनाना शुरू किया तो वह तैश में आ गया।

दरअसल, युवती को पता चला कि कार्तिक के खिलाप तमिलनाडु में अलग-अलग पुलिस  स्टेशन में हत्या और लूटपाट समेत कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं। यह जानने के बाद युवती ने कार्तिक से रिश्ता खत्म कर लिया,  लेकिन कार्तिक उसे रिश्ता जारी रखने के लिए परेशान करता रहा। 

आरोपी ने दोस्तों संग किया था हमला
पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को कार्तिक अपने 3 दोस्तों के साथ 2 बाइक में सवार होकर कलिकनाइकेनपालयम स्थित युवती के घर पहुंचा। यहां घर के बाहर युवती के पिता सुंदरमूर्ति खड़े थे। आरोप है कि कार्तिक और उसके दोस्तों ने सुंदरमूर्ति को अपशब्द कहे और उनको धमकाया। इसके बाद केरोसिन से भरी बीयर और शराब की बोतलें घर पर फेंकी। बोतल धमाके के साथ फटी और बरामदे में जूतों के स्टैंड में आग लग गई। गनीमत रही की वारदात में  कोई घायल नहीं हुआ। केरोसिन बम से हमला करने के पश्चात  आरोपी भाग गए। 

सीसीटीवी के सहारे सुराग तलाश रही पुलिस
युवती के पिता सुंदरमूर्ति की शिकायत के आधार पर थोंडामुथुर पुलिस ने कार्तिक और उसके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लोगों में दहशत है। 
 

Tags - TamilnaduCoimbatoreLove AffairKerosene BombCrime News