logo

“पत्नी चाहिए तो मां को मारो”, सास की सुनकर युवक ने खिला दिया जहर वाला छोला

chole.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

सास ने कहा कि पत्नी चाहिए तो मां को मार डालो। युवक उनकी बातों में आ गया और अपनी मां को जहर वाला छोला खिला दिया। घटना में मां गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और अभी इलाजरत हैं। मामला यूपी के आगरा का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवींद्र और उसकी सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 109 और 123 के तहत केस दर्ज किया है। मुकदमे में जिक्र है कि आरोपी रवींद्र ने मां की हत्या का कारण पिता को बताया था। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

आगरा के बरपुरा गांव की है घटना

पूरी घटना आगरा के पिनाहट थानाक्षेत्र अंतर्गत बरपुरा गांव की है। इस गांव में रहने वाले रवींद्र ने कथित तौर पर बीते 9 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे मां राममूर्ति को जहर मिला हुआ छोला खिला दिया। जहर वाला छोला खाने से राममूर्ति की तबीयत बिगड़ गई औऱ उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह इलाजरत हैं। राममूर्ति के पति रणवीर सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जिक्र किया है कि सास फूलवती के कहने पर बेटे रवींद्र ने मां राममूर्ति को जहर वाला छोला खिला दिया।

लिखित शिकायत में दावा किया गया है कि ऐसा सुनियोजित साजिश के तहत किया गया, जहां सास फूलवती ने दामाद रवींद्र को गटपुरा गांव बुलाकर जहर की थैली सौंपी थी।

पत्नी को पाने के लिए मां की बलि

दरअसल, रवींद्र की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। रवींद्र उसे घर लाना चाहता था, लेकिन सास फूलवती ने शर्त रखी कि वह पत्नी को तभी घर ले जा सकता है, जब अपनी मां को रास्ते से हटा देगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Tags - UPAgraSon Tries to Kill MotherCrime