logo

चिराग पासवान संग कुछ रोमांटिक होता तो हमारे बच्चे..., कंगना ने क्यों कहा; संसद में हमें बख्श दीजिए!

80fe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के नेता चिराग पासवान को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह चिराग पासवान को पिछले करीब दस सालों से जानती हैं और दोनों के बीच बस केवल अच्छी दोस्ती है। कंगना ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए आगे लिखा कि अगर उनके और चिराग पासवान के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता होता, तो अब तक उनके बच्चे भी हो गए होते। उन्होंने इस तरह की अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लोग बिना वजह निजी रिश्तों को लेकर गलत धारणा बना रहे हैं।

 

चिराग मजाकिया स्वभाव के हैं

अपने पोस्ट में कंगना ने चिराग पासवान के व्यक्तित्व की तारीफ भी की। उन्होंने आगे लिखा कि चिराग बहुत मजाकिया स्वभाव के हैं और लोगों को खूब हंसाते हैं। यही कारण है कि उनके आसपास का माहौल हमेशा हल्का-फुल्का रहता है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपील की कि कम से कम संसद जैसे गंभीर मंच को इन सब बातों से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पब्लिक लाइफ में रहने वाले नेताओं को निजी मामलों को लेकर बार-बार निशाना बनाना ठीक नहीं है।

“मिले ना मिले हम” साथ आए नजर

दरअसल कंगना रनौत और चिराग पासवान एक फिल्म “मिले ना मिले हम” साथ-साथ नजर आए थे, जिसे लेकर हमेशा ही उन्हें ट्रोल किया जाता है। कंगना के सांसद बनने के बाद भी दोनों को कई बार एक साथ बात करते देखा गया है, जिसे लेकर वो हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Tags - Kangana Ranaut Chirag Paswan controversy Kangana Ranaut statement Chirag Paswan news Bollywood and politics India Kangana Ranaut social media post celebrity political controversy LJP Ram Vilas leader Chirag Paswan Kangana Chirag relationship rumors