logo

नाराज पत्नी को मनाने गया था पति, रात में ऐसा किया हुआ कि सुबह मिली दोनों की सिर कटी लाश

death15.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

नाराज पत्नी को मनाने पति उसके बहन के घर गया था, लेकिन सुबह दोनों की सिर कटी लाश मिली। मामला यूपी के भदोही का है। मिली खबर के मुताबिक दोनों पति-पत्नी कुछ ही दिनों पहले गोवा से लौटे थे, जहां पति रोजगार के लिए गया था। रिश्तेदारों ने बताया है कि दोनों के बीच गोवा में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढा कि दोनों ने गोवा से लौटने का फैसला कर लिया। पत्नी नाराज हो कर पति को बताये बिना अपने बहन के यहां दस्युपुर चली गयी। पति भी उसे खोजते हुए वहां पहुंच गया। रात में दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। पत्नी की बहन ने दोनों में बीच कराया। लेकिन सुबह दोनों में फिर तकरार हुई औऱ पति ने गुस्से में आकर घर में पड़े हसुआ से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। दोनों की मौके पर मौत हो गयी।  

क्या बताया पत्नी की बहन ने
पुलिस के मुताबिक मृतका की बहन सुधा ने बताया है कि उसकी छोटी बहन सन्नो देवी की शादी दो साल पहले प्रयागराज के राजेश निषाद से हुई थी। प्रयागराज में रोजगार का कोई अच्छा साधन नहीं मिलने के कारण राजेश सन्नों को लेकर गोवा चला गया। लेकिन वहां दोनों में विवाद होने लगा। हालांकि विवाद के कारणों का पता नहीं चला है। बहरहाल, विवाद के बाद दोनों प्रयागराज लौट आये। वहीं, सन्नो नाराज होकर अपनी बहन सुधा के यहां भदोही चली गयी। उसे ढूंढते हुए राजेश भी वहां पहुंच गया इसके बाद फिर से दोनों में विवाद होने लगा। 

सुधा ने की बीच-बचाव की कोशिश

सुधा ने बताया कि उसने वारदात के दिन से पहले की रात में उसकी बहन सन्नो का राजेश से विवाद होने लगा। उसने दोनों में बीच-बचाव की कोशिश की। दोनों में मान भी गये। लेकिन सुबह घर के लोगों के जागने से पहले उसका बहन का फिर से राजेश से विवाद होने लगा। इसके बाद राजेश ने कमरे में पड़े हसुआ से सन्नो का गला काट दिया। जब तक वो वहां पहुंचती, तब तक राजेश भी अपना गला काट चुका था। दोनों की जान निकल चुकी थी। सुधा ने पुलिस को बताया कि दस्युपुर में वो अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति औऱ ससुर रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn