logo

20 वर्षों तक पति करता रहा दरिंदगी, देवर और ससूर सहित दूसरे मर्दों से कराया रेप; पीड़िता ने और क्या-क्या बताया

rape16.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
एक पति अपनी पत्नी से 20 वर्षों तक दूसरे मर्दों के साथ सेक्स कराता रहा। इनमें पीड़िता महिला का ससुर औऱ देवर भी शामिल हैं। महिला ने बताया है कि पिछले 15-20 साल से उसका पति दूसरे मर्दों के साथ सेक्स के लिए उस पर दबाव डालता रहा। नहीं मानने पर वो चाय या खाने की दूसरी चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे धोखे से देता था। इसके बाद उसके साथ रेप किया जाता था। रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये घिनौनी घटना राजस्थान के चुरू में पेश आयी है। महिला ने आरोप लगाया है कि बेहोश होने के बाद कई अंजान लोगों ने उसके साथ रेप किया है।

पुलिस ने शुरू की पड़ताल 

महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी याददाश्त के आधार पर 8 पुरुषों पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। इसमें उसका ससुर औऱ देवर भी शामिल हैं। एनडीटीवी की एक रपट के मुताबिक रेप होने से पहले उसका पति किसी न किसी तरह से नशीला पदार्थ खिला दिया करता था। इसके बाद आरोपी मर्द उसके साथ गलत काम करते थे। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 


जान से मारने की कोशिश की 
पीड़िता महिला ने बताया कि एक बार विरोध करने कर उसके पति ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। उसका गला काटने के लिए वो चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा। इस दिन महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। तीनों ही बच्चे महिला के भाई के साथ रहते हैं। इधर मामला पुलिस में जाने के बाद, पति की ओर से उसे मारने की धमकी मिल रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 
 

Tags - RapeBrother-in-lawFather-in-law