logo

पत्नी से छेड़छाड़ और अपमान से आहत पति ने 2 बच्चों के साथ की खुदकशी, क्या लिखा सुसाइड नोट में 

death254.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ और पिटाई से आहत पति ने 2 बच्चों के साथ की खुदकशी कर ली। दिल दहला देनेवाली ये घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रूंडी गांव में पेश आयी है। मिली के खबर के मुताबिक पत्नी के अपमान से दुखी पति ने अपने दो बच्चों एक बेटा (10) और बेटी (12) के साथ सुसाइड कर लिया। तीनों का शव आज मंगलवार को गांव से बाहर एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। सुसाइड करने से पहले पति ने पुलिस के नाम से एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने सुसाइड के कारणों का जिक्र किया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

क्या लिखा है सुसाइड नोट 

पति ने सुसाइड नोट में उस घटना का जिक्र किया है जिसमें उसकी पत्नी से छेड़छाड़ गयी। उसे पीटा गया। पति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महीने पहले वो अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ गांव से बाजार जा रहा था। इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। पत्नी ने विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। पति ने सुसाइड में ये आरोप गांव युवक राजू, कालू और सोनू और महिला गीताबाई, नोजीबाई और लीलाबाई पर लगाया है। उसने पुलिस से फरियाद की है इनको सख्त से सख्त सजा दी जाये। 

3 माह बाद गांव आया था युवक 

मिली खबर के मुताबिक पीड़ित परिवार बंजारा समाज से संबंध रखता है और युवक पिछले डेढ साल अपने परिवार से दूर अन्य शहर में था। घटना से तीन महीने पहले ही वह अपने गांव और परिवार के पास लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी और बच्चों को शॉपिंग भी करवाया था। बहरहाल, पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn