logo

झामुमो की नई स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन के बारे में कितना जानते हैं आप

kalpana_soren1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज गिरिडीह से झारखंड की सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। भारतीय सेना के कैप्टन के घर 3 मार्च 1976 को जन्मी कल्पना मुर्मू अब पति की विरासत संभालेंगी। पंजाब कपूरथला में जन्मी कल्पना मुर्मू झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू है। कल्पना का पहले कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रहा है लेकिन बीते दिन कल्पना मुर्मू ने हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर कहा है कि जब तक हेमंत सोरेन हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक वो उनकी आवाज बनकर पूर्व सीएम के विचारों को जनता के सामने रखेंगे और उनकी सेवा करेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2022 में भी कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीति में एंट्री की खूब चर्चा हुई थी।


कौन है कल्पना सोरेन
 कल्पना का जन्म 3 मार्च 1976 में पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उनका नाम 'कल्पना' कपूरथला से मिलता-जुलता ही रखा गया था। कल्पना के पिता का नाम अम्पा मुर्मू है। वह आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन है और वर्तमान में बिजनेसमैन हैं। बता दें कि अम्पा मुर्मू श्रीलंका में भारतीय शांति सेना का हिस्सा रह चुके हैं। कल्पना मुर्मू का शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई। बचपन से ही कल्पना पढ़ने में काफी होशियार थी।12वीं करने के बाद कल्पना ने इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2006 में कल्पना सोरेन की शादी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई। कल्पना और हेमंत सोरेन के दो बेटे हैं। इनके नाम निखिल सोरेन और अंश सोरेन हैं।

राजनीति में नहीं थी दिलचस्पी

कल्पना खुद बिजनेस और चैरिटी के कामों से जुड़ी रही हैं। वे एक स्कूल चलाती हैं। साथ ही ऑर्गेनिक खेती के काम से भी जुड़ी हैं। महिला विकास से जुड़े कार्यक्रमों में दिलचस्पी रखने वालीं कल्पना से एक बार पूछा गया था कि भविष्य में वह राजनीति में कदम रखेंगी, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी ने कहा था कि वह फिलहाल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहीं हैं. इसी में खुश हैं.


मुश्किल हालात में हेमंत सोरेन को फैसले लेने में करतीं हैं मदद
कहते हैं कि जब भी हेमंत सोरेन किसी मुश्किल में फंसते थे, कल्पना सोरेन उचित फैसला लेने में उनकी मदद करतीं थीं। राजनीति की उनकी समझ अन्य लोगों से अलग है। पत्नी होने के नाते संकट के समय वह हेमंत सोरेन को दिशा दिखाती हैं। वर्ष 2022 के अगस्त में जब ऐसा लगा कि हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है, तो चर्चा तेज हो गई कि कल्पना सोरेन उनकी जगह झारखंड की नई मुख्यमंत्री बन सकतीं हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86