logo

UP के गोंडा में भीषण सड़क हादसा, सरयू नहर में कार पलटने से 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

suv1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बड़े सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र का है, जहां 15 श्रद्धालुओं से भरी SUV कार सरयू नहर में पलट गई। इस हादसे में कुल 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
घटना की सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को  निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के वक्त बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जो जिले के ही खरगूपुर स्थित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। सभी यात्री मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहा गांव के दो परिवारों के सदस्य थे। हादसा इटियाथोक क्षेत्र के रेहरा गांव के पास हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते नहर के किनारे की सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी। बोलेरो की गति तेज होने की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सरयू नहर में जा गिरी।
घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर में गिरे वाहन के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। चार घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और नहर में डूबे शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

 

Tags - uttar pradesh news uttar pradesh latest news pradesh khabar gonda news gonda road accident gonda road accident news