logo

रांची में अमित शाह ने किया रोड शो, संजय सेठ के लिए मांगा वोट

amit_shah_phono.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गृहमंत्री अमित शाह ने आज रांची में रोड शो किया। गृहमंत्री ने रांची के चुटिया इलाके में रोड शो किया। उनका ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा था। शाह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार किया। रोड शो राम मंदिर होते हुए पावर चौक, फिर महादेव मंडा की तरफ बढ़ेगा, फिर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिन्होंने गर्मजोशी से गृहमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के मार्ग में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। 

गृहमंत्री ने लोगों पर की पुष्प वर्षा
बता दें कि शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए थे। रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश हुई। हालांकि गृहमंत्री भी लोगों पर पुष्प वर्षा करते नजर आए। बता दें कि अमित शाह को देखने के लिए जनसौलाब उमड़ा। महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। भारी संख्या में महिलाएं भगवा रंग की साड़ी, झारखंडी परिधान पहन कर गृहमंत्री के स्वागत के लिए पहुंची थी। इस दौरान कई महिलाएं घर के बालकनी से ही गृहमंत्री की आरती करती नजर आईं। 

गंगा आरती का भी दृश्य दिखाया गया
अमित शाह के रोड शो जिस रास्ते से गुजरी वहां छोटे-छोटे मंच बनाए गए थे। अमित शाह के रांची रोड शो में राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया। इसके साथ ही बनारस के गंगा आरती का भी दृश्य दिखाया गया। गंगा आरती करने के लिए बनारस से पुरोहित बुलाए गए थे। अमित शाह के काफिले के आगे कलाकार नाचते-गाते चल रहे हैं। 

Tags - रांची रोड शोJharkhand newsamit shah