द फॉलोअप डेस्क
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा देवघर दौरे पर हैं। उन्होंने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल का उद्घाटन किया। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 750-बेड का यह अस्पताल क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लाएगा और लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। सरमा ने आगे कहा, मैं BBMT की पूरी टीम, विशेषकर सभापति अनामिका गौतम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
.jpeg)
सांसद निशिकांत दूबे ने खुद चलाई गाड़ी
इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने सीएम हिमंता को देवघर के विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा कराया। दूबे खुद कार चलाते दिखे। इसका जिक्र करते हुए एक अन्य पोस्ट में हिमंता ने कहा, मेरे भाई निशिकांत दूबे, देवघर में मुझे खुद गाड़ी चलाकर घुमाने के लिए आपका धन्यवाद! बाबा बैद्यनाथ धाम की धरती पर एयरपोर्ट लाने से लेकर नए इंडस्ट्रियल और वेलफेयर यूनिट्स तक, आपने अपने चुनाव क्षेत्र के लिए बहुत बढ़िया काम किया है। यहां दिन बिताने के लिए उत्साहित हूं!
