logo

लेडिज की आवाज में बात कर फंसाता था लड़कियों को, 7 छात्राओं से किया रेप; ऐसे पकड़ा गया

rape19.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
एक दरिंदा आदमी लेडिज की आवाज में बात कर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनको अपना शिकार बनाता था। मिली खबर के मुताबिक वो लड़कियों को उनकी टीचर बनकर फोन किया करता था। उनसे दोस्ती करता था औऱ फिर मौका मिलते ही उनको सुनसान स्थान पर बुलाकर रेप करता था। इस तरह से उसने कम से कम 7 छात्राओं से रेप की बात पुलिस के सामने कबूल की है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि  महिला की आवाज निकालने के लिए वो वॉइस चेंजिंग ऐप का इस्तेमाल करता था। मामला मप्र के सीधी में पेश आया है।  

स्कॉलरशिप का लालच देकर सुनसान पर बुलाया


मिली खबर के मुताबिक कई लड़कियों को उसने स्कॉलरशिप का लालच देकर सुनसान स्थान पर बुलाया औऱ उनके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया है कि रेप के सभी मामले इस साल जनवरी और मई के बीच हुए हैं। आरोपी ने कम से कम 7 आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार किया है। हाल ही में एक लड़की एक नाबालिग के साथ उससे मिलने गई और आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार भी किया। सीधी जिला के एसपी रवींद्र वर्मा ने मीडिया को बताया कि ये सभी घटनाएं इसी साल जनवरी से हुई हैं। कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हो सकता है कि उसने औऱ अधिक लड़कियों को शिकार बनाया हो।  

आरोपी को पुलिसन ने लिया रिमांड पर 
पुलिस ने ब्रजेश प्रजापति नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी की रिमांड अवधि खत्म होने पर तीन दिनों के लिए फिर से रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को लड़कियों के फोन नंबर कैसे मिले। आऱोपी ने बताया है कि वो महिला टीचर बनकर लड़कियों को फंसाता था। मिलने पर वो लड़कियों को महिला शिक्षका का बेटा बताता था। इसके बाद उनको सुनसान जगह पर ले जाकर रेप करता था। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rapestudentslady voice Madhya Pradesh News