logo

पत्नी को गंडासे से काटा, फ्रीजर में रखा सिर; बोला– बेवफाई कर रही थी

पत्नी को गंडासे से काटा, फ्रीजर में रखा सिर; बोला– बेवफाई कर रही थी

द फॉलोअप डेस्क
गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके से एक मकान से महिला का सड़ा-गला शव मिला है। महिला का सिर कटा हुआ था और धड़ अलग था। महिला का सिर प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ फ्रिजर से मिला है। मृतक महिला के पति रामानुज गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बताया है कि पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर गुस्से में उसकी हत्या कर दी। मृतका रिया तालुकदार एक बुटीक में काम करती थी, जबकि उसका पति कैब ड्राइवर है।


दो दिन से नहीं हो पा रहा था संपर्क
पुलिस ने बताया, "हमें इस कपल के परिवार वालों से जानकारी मिली कि वे पिछले दो दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद, हाटीगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम उनके फ्लैट पर गई। घर का दरवाजा खुला था और पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला, जिसका सिर कटा हुआ था।" उन्होंने आगे बताया कि कटा हुआ सिर बाद में फ्रिज के अंदर एक पॉलीथीन बैग में रखा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा, "मुख्य संदिग्ध रामानुज गोस्वामी ने सरेंडर कर दिया है और अपराध कबूल कर लिया है। उसने दावा किया कि 3 सितंबर को उनके बीच झगड़ा हुआ था, जो अगले दिन तड़के तक चला। एक समय पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी।"


दोनों के बीच झगड़े होते थे
पुलिस ने गंडासा बरामद कर लिया है। रामानुज गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का मैरिटल अफेयर चल रहा था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। उनकी शादी को एक साल से भी कम समय हुआ था। रामानुज गोस्वामी धुबरी जिले का रहने वाला था, जबकि उसकी पत्नी रिया तालुकदार गुवाहाटी की रहने वाली थी। दोनों रामानुज गोस्वामी के परिवार की जमीन पर बने एक फ्लैट में रहते थे

Tags - Guwahati Murder Beltola Crime Riya Talukdar Ramanuj Goswami Assam Crime Guwahati Police