logo

लड़की का 1.5 लाख का iPhone समुद्र में खो गया, तेज लहर और तूफान के बीच रेस्क्यू टीम ने ऐसे ढूंढ़ा

iphone1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केरल की रहने वाली एक लड़की कर्नाटक में छुट्टियां मनाने आई थी। छुट्टियों के दौरान लड़की का 1.5 लाख का iPhone समुद्र में खो गया। अच्छी खबर यह है कि महिला को फोन जल्दी ही मिल गया। दरअसल, महिला को यहां रेस्क्यू टीम मिल गई, जिन्होंने उसकी मदद की। करीब 7 घंटे के मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम महिला के फोन तक पहुंच पाई। उन्हें खतरनाक चट्टानों को पार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने लगातार समुद्री लहरों का सामना भी किया। ये पूरी कहानी एक वीडियो में देखी जा सकती है। 

तेज लहरों और हवाओं ने ऑपरेशन को मुश्किल बनाया
एक रिजॉर्ट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @antiliyachaletets द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप करीब 7 घंटे तक चले ऑपरेशन को देख सकते हैं। कैप्शन में बताया गया है कि कैसे तेज लहरों और हवाओं ने ऑपरेशन को मुश्किल बना दिया था। बावजूद इसके टीम ने खोए हुए फोन को ढूंढ निकाला। उन्हें खतरनाक चट्टानों को पार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने लगातार समुद्री लहरों का सामना भी किया।


वीडियो कल हुए हादसे का..
वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'ये वीडियो कल हुए हादसे का है। हमारे यहां ठहरी कर्नाटक की महिला का 1,50,000 का iPhone समुद्री तट पर बड़ी चट्टानों के बीच गिर गया था। कोशिशों के बावजूद कुछ भी नहीं मिला। हवाओं और बारिश के साथ तेज लहरों ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। हालांकि, केरल फायर एंड रेस्क्यू के साथ एंटीलिया शैलेट टीम को मोबाइल फोन बरामद करने में 7 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। एंटीलिया शैलेट इसमें मदद के लिए सुहैल और केरल फायर एंड रेस्क्यू टीम को धन्यवाद देना चाहता है।'

Tags - KeralaKerala news