logo

रनवे पर फिसला और 2 टुकड़ों में बंटा वायुसेना का विमान, हादसे का खौफनाक VIDEO...

a665.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान के हादसे का पूरा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि विमान ने रनवे पर लैंड किया और फिर फिसलकर घास पर चला गया। घास पर कुछ दूरी तय करने के बाद विमान का नोज जमीन पर टकराया और वह 2 हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान विमान में भीषण आग भी लग गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 अधिकारियों और जवानों की मौत हो गई। 



विमान दुर्घटना में वायुसेना के 5 कर्मियों की मौत
हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया था कि असम के जोरहाट में एन-32 विमान दुर्घटना में अपने 5 कर्मियों को खोने का गहरा दुख है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय वायुसेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है। 

अरुणांचल प्रदेश से जोरहाट लौट रहा था विमान
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एन-32 परिवहन विमान अरुणांचल प्रदेश से जोरहाट लौट रहा था. इस दौरान लैंडिंग के समय विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना एयरबेस परिसर के भीतर ही हुई, जिसके बाद विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

जोरहाट वायुसेना विमान हादसे का पूरा वीडियो
हादसे को लेकर पूरा वीडियो सामने आया है जिसमें विमान के हवा  में होने से लेकर क्रैश लैंडिंग तक का फुटेज है। वीडियो में दिखता है कि विमान रनवे पर लैंड करता है और आगे बढ़ता हुआ घास की ओर चला जाता है। घास में विमान लड़खड़ाता है और फिर विमान का नोज जमीन पर टकराने से यह 2 हिस्सों में टूट जाता है। हादसे के तुरंत बाद एयरबेस की आपातकालीन और फायर-फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू होते ही  विमान के को-पायलट को निकाल लिया गया था। हालांकि, अन्य 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका। 
 

Tags - JorhatPlane CrashIndian Air ForceAccidentCrash Landing